back to top
16.7 C
Edmonton

IND vs BAN Live Score 1st Test: अश्विन का दमदार शतक, जडेजा के साथ मिलकर भारत की कराई वापसी

0
(0)

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Thu, 19 Sep 2024 11:25 AM
हमें फॉलो करें

IND vs BAN Dwell Rating 1st Take a look at: इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई टेस्ट के पहले दिन का पहला और दूसरा सेशन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम ने रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (6) के रूप में तीन विकेट 88 के स्कोर पर गंवाए। दूसरे सेशन की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही। हसन महमूद ने ऋषभ पंत के रूप में अपना चौथा शिकार किया। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने चौथे विकेट के लिए जायसवाल के साथ अर्धशतकीय साझदेारी की। अब क्रीज पर यशस्वी जायसवाल का साथ देने केएल राहुल आए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 95 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यशस्वी के रूप में भारत को 5वां झटका 144 के स्कोर पर लगा, वह 56 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल के पीछे-पीछे केएल राहुल भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा और अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई है।

IND311/6

19 Sept 2024, 04:55:31 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating – अश्विन ने जड़ा शतक

IND vs BAN Dwell Rating – अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 108 गेंद में 100 रन पूरे किए। अश्विन का टेस्ट में ये छठा शतक है।



19 Sept 2024, 04:40:28 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating – अश्विन के पास शतक लगाने का मौका

IND vs BAN Dwell Rating – अश्विन ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। छठा विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे अश्विन  ने शुरुआत से ही तीखे तेवर दिखाए हैं और अब शतक के करीब पहुंच गए हैं। 



19 Sept 2024, 04:32:19 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating – भारत का स्कोर 300 के पार

IND vs BAN Dwell Rating – भारतीय टीम ने शुरुआत झटकों से उबरते हुए पहले दिन 300 का स्कोर पार कर लिया है। जडेजा और अश्विन के बीच 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 



19 Sept 2024, 04:23:59 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating – सचिन-जहीर का रिकॉर्ड टूटा

IND vs BAN Dwell Rating – यह टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से सातवें विकेट या इससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारी है, अश्विन और जडेजा ने 2004 में ढाका में सचिन तेंदुलकर और जहीर खान के बीच 10वें विकेट के लिए हुई 133 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया है।



19 Sept 2024, 04:04:53 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating – जडेजा ने लगाई फिफ्टी

IND vs BAN Dwell Rating- बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों ने फिफ्टी लगाई है। जडेजा ने 73 गेंद में अर्धशतक लगाया।



19 Sept 2024, 03:43:30 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- जडेजा-अश्विन के बीच शतकीय साझेदारी

IND vs BAN Dwell Rating- रविंद्र जडेजा और अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए 114 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी हुई। अश्विन 63 और जडेजा 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। 



19 Sept 2024, 03:30:52 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- यशस्वी के बाद अश्विन ने लगाई फिफ्टी

IND vs BAN Dwell Rating- भारत के दो बल्लेबाजों ने तीसरे सेशन तक अर्धशतकीय पारी खेली है। यशस्वी 56 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं अश्विन ने 60वें ओवर में फिफ्टी लगाई। उन्होंने सिर्फ 58 गेंद में अर्धशतक लगाया। 



19 Sept 2024, 03:13:41 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- फिफ्टी के करीब अश्विन

IND vs BAN Dwell Rating- अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की है। अश्विन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 



19 Sept 2024, 02:57:14 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- भारत ने पूरे किए 200 रन

IND vs BAN Dwell Rating- भारत ने पहली पारी में 53वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। अश्विन और जडेजा ने पिछले कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 60 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं।



19 Sept 2024, 02:42:21 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- जडेजा और अश्विन  ने पारी को संभाला

IND vs BAN Dwell Rating- तीसरे सेशन के दूसरे ही ओवर में जडेजा ने छक्का लगाया है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बटोर रहे हैं, जिससे भारत का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। 



19 Sept 2024, 02:20:07 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- दूसरे सेशन में भारत ने गंवाए तीन विकेट

IND vs BAN Dwell Rating- भारतीय टीम ने लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन में भी तीन विकेट खोकर 88 रन बनाए। पहले सेशन में भी भारतीय टीम ने इतने ही रन बनाए थे और विकेट भी इतने ही गंवाए थे। दूसरे सेशन में ऋषभ पंत (39) जल्दी आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और यशस्वी के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन यशस्वी अर्धशतक बनाकर आउट हुए। केएल राहुल खराब शॉट खेलकर 52 गेंद में 16 रन ही बना सके।



19 Sept 2024, 02:02:07 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- अश्विन-जडेजा ने आते ही खेले बड़े शॉट

ND vs BAN Dwell Rating- भारतीय टीम ने लंच के बाद तीन विकेट गंवाए हैं। ऋषभ पंत, जायसवाल और राहुल भी पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि अश्विन और जडेजा ने कुछ बड़े शॉट खेले हैं और अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कुछ देर में टी ब्रेक होने वाला है और उससे पहले भारत अब और कोई विकेट नहीं गंवाना चाहेगा। 



19 Sept 2024, 01:47:41 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- जायसवाल के बाद राहुल भी आउट

IND vs BAN Dwell Rating- यशस्वी जायसवाल के पीछे-पीछे केएल राहुल भी 16 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। मेहदी हसन की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर जाकिर हसन ने उनका शानदार कैच पकड़ा। भारतीय टीम अब मुश्किल में है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन मौजूद हैं।



19 Sept 2024, 01:44:08 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- यशस्वी लौटे पवेलियन

IND vs BAN Dwell Rating- नाहिद राणा ने यशस्वी जायसवाल को 56 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को 5वां झटका दिया है। 



19 Sept 2024, 01:37:59 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- छा गए जायसवाल

IND vs BAN Dwell Rating- यशस्वी जायसवाल ने मेहदी हसन को शानदार कवर ड्राइव की मदद से चौका लगाया। यह उनकी पारी का 9वां चौका है। यशस्वी इसी के साथ 56 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैँ।



19 Sept 2024, 01:26:06 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating 1st Take a look at: जायसवाल-राहुल के बीच  40 रन की साझेदारी

IND vs BAN Dwell Rating 1st Take a look at: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पांचवे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हो गई है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/4…यशस्वी जायसवाल 52 और केएल राहुल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।



19 Sept 2024, 01:09:08 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

IND vs BAN Dwell Rating- यशस्वी जायसवाल ने 95 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा। भारतीय टॉप ऑर्डर के बुरी तरह फेल होने के बाद यह गजब की पारी है।



19 Sept 2024, 01:04:43 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी जारी

IND vs BAN Dwell Rating- बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने चेन्नई में अभी तक शानदार लाइन और लेंथ पकड़ी है। किसी भी गेंदबाज ने अभी तक 4 की इकॉन्मी टच नहीं की है। जायसवाल 49 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।



19 Sept 2024, 12:54:58 PM IST

India vs Bangladesh Dwell Rating: यशस्वी जायसवाल अर्धशतक के करीब

India vs Bangladesh Dwell Rating: भारतीय टॉप ऑर्डर में सिर्फ अभी तक यशस्वी जयसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वह 43 के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद हैं। उनसे आज बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।



19 Sept 2024, 12:27:23 PM IST

IND vs BAN Dwell Rating- भारत को चौथा झटका

IND vs BAN Dwell Rating- हसन महमूद ने ऋषभ पंत के रूप में भारत को चौथा झटका 96 के स्कोर पर दिया है। पंत 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।




Read the Orignal article here

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?